Uttarakhand:- सीटीआर में लगातार बढ़ रही है बाघों की संख्या…….. मानव- वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में दर्ज की गई बढ़ौतरी

उत्तराखंड राज्य के कार्बेट टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्जी की जा रही है और इससे मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। ऐसे में वन विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। कार्बेट पार्क प्रशासन इसे कम करने के लिए एआई तकनीक का सहारा ले रहा है।

निजी संस्थान एआई तकनीक के कैमरे लगा रही है। कॉर्बेट पार्क में बाघों के संरक्षण की कवायद के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं और प्रदेश में लगातार बाघों की संख्या भी बढ़ रही है कॉर्बेट पार्क में 150 से 160 बाघों के वास के लिए उपयुक्त स्थान माना जाता है मगर बाघों की बढ़ती संख्या के साथ ही उनके व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।बाग आबादी की तरफ रुख कर रहे हैं जिसके कारण वन्य जीव विशेषज्ञ चिंता में है और मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए कॉर्बेट पार्क की ओर से निजी संस्था की मदद ले जा रही है ऐसे में नोएडा की बैलियंस एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड संस्था मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने का कार्य कर रही है और यदि एआई तकनीक कारगर साबित होती है तो अन्य क्षेत्र में भी एआई कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि यह काफी अच्छी खबर है कि उत्तराखंड राज्य में बाघों के संरक्षण के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं लेकिन उनकी बढ़ती संख्या कहीं ना कहीं मानव वन्य जीव संघर्ष को भी जन्म दे रही है।