अल्मोड़ा:- अब ड्रोन तकनीकी में पारंगत होंगे सोबन सिंह जीना परिसर के विद्यार्थी

अल्मोड़ा। जिले में स्थित सोबन सिंह जीना परिसर के विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीकी की शिक्षा दी जाएगी। बता दे कि विद्यार्थी ड्रोन तकनीक में पारंगत होंगे। पाठ्यक्रम में ड्रोन तकनीक को शामिल करने के बाद शोध कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा इसके अलावा जलते जंगल, बाढ़, कृषि भूमियों, नदियों का जलस्तर आदि के आंकड़ों को जताने में भी काफी मदद मिलेगी। वन आपदा प्रबंधन ,कृषि ,सिंचाई समिति अन्य विभागों को भी इस तकनीकी से लाभ होगा।

विश्वविद्यालय की पहल पर अल्मोड़ा परिसर के जीआईएस एंड रिमोट सेंसिंग विभाग के पाठ्यक्रम में ड्रोन तकनीक को शामिल किया जाएगा और विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार बंजर भूमि, कृषि ,भूमि, सूखी नहरों नदियों आदि के आंकड़े इस तकनीक के जरिए आसानी होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी ड्रोन तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और इस तकनीक के प्रशिक्षण को लेकर विद्यार्थी स्वास्थ्य, कृषि ,रक्षा मंत्रालय ,गृह मंत्रालय ,आवास शहरी मामले खनन सूचना पर्यावरण आदि क्षेत्रों के रोजगार से भी जुड़ पाएंगे। विद्यार्थी ड्रोन तकनीक में एग्री ड्रोन वीडियोग्राफी मैपिंग और सर्वे सर्विलांस ड्रोन सोलर पैनल क्लीनिंग ड्रोन आदि का अध्ययन करेंगे जिससे अभ्यर्थियों को काफी लाभ होगा।