Uttarakhand corona update -: बीते 24 घंटे में मिले इतने नए संक्रमित, जाने आपके जिले में कितने

रविवार को राज्य में कोरोना के 13 नए संक्रमित सामने आए जबकि 9 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया वहीं आज प्रदेश में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई| अभी राज्य में कोरोना के 168 सक्रिय मामले हैं|

Advertisements


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं जिसमें से पांच देहरादून से, हरिद्वार से एक, पिथौरागढ़ से एक, उधम सिंह नगर से 3, नैनीताल से तीन मामले सामने आए| प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले देहरादून जिले से हर दिन सामने आ रहे हैं| देहरादून में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 68 है|

Recent Posts