Uttarakhand:- देहरादून समेत राज्य के इन क्षेत्रों में बदला मौसम….. झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने के बाद झमाझम बारिश हुई जिससे गर्मी से काफी राहत मिली। बता दे कि बीते कई दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है और आसमान से मानो आग बरस रही हो।

मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय इलाकों में आज बारिश की चेतावनी दी गई थी और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झुक्केदार हवा चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया था। बड़कोट यमुनोत्री धाम समेत यमुना घाटी में भी मौसम का मिजाज बदला। यमुनोत्री धाम समेत आसपास भी बारिश का सिलसिला जारी है। रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस कर आई है। बता दे कि बीते शुक्रवार को देहरादून में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया और ऐसे में अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है।