
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए सभी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि चार धाम यात्रा में पंजीकरण का आंकड़ा 12.48 लाख पहुंच गया और ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक की गई और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है इसलिए पंजीकरण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने चारों धामों के लिए पंजीकरण कराया और अभी तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यात्रियों को कोई भी असुविधा न हो और उनकी सुविधा के लिए सभी इंतजाम समय पर पूरे कर लिए जाएं। इस मामले में उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

