weather update – कुमाऊं शीतलहर की चपेट में, 2 जिलों में माइनस में पारा, जाने आने वाली 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी होने के साथ ही मौसम में एकदम से काफी ठंड बढ़ गई है| कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में न्यूनतम तापमान 0 के करीब या फिर नीचे चला गया है| मौसम विभाग द्वारा संभावना जताई गई है कि अगले 4 दिनों तक शीतलहर चलेगी, इसके चलते मौसम विभाग ने शीतलहर से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है| उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, लंबी समय से बीमार व्यक्तियों के लिए इस ठंड को चिंताजनक बताया है|


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रहा| पिछले 3 दिनों से चंपावत और अल्मोड़ा जिले का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है|

राज्य मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि, अगले 4 दिन मौसम में ठंड बनी रहेगी| अभी फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है|


शीतलहर – जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम हो, और अधिकतम तापमान दीर्घ अवधि के औसत तापमान से 4.5 डिग्री कम हो तो ऐसी स्थिति को शीतलहर कहते हैं|
अल्मोड़े का न्यूनतम तापमान -0.6डिग्री दर्ज किया गया है|