अल्मोड़ा – प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर एक लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

थाना भतरौजखान में पंजीकृत अभियोग 21/2021 धारा 420,467,468,471 आईपीसी में दिनांक 15.12.2021 को विवेचक उ0 नि0 ओम प्रकाश नेगी द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना व प्रधानमंत्री जनधन योजना के नाम पर कम ब्याज दर व 40% सब्सिडी पर ऋण देने की एवज में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को राजीव नगर पटना बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

इस संबंध में थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीस अहमद द्वारा बताया गया कि भतरौजखान निवासी श्री कैलाश चंद पंत द्वारा माह जून 2021 में उनके मोबाइल में प्राप्त मैसेज के अनुसार प्रधानमंत्री मुद्रा एवं जन धन योजना के नाम पर 2% ब्याज व 40% सब्सिडी पर ऋण स्वीकृत किए जाने का एक मैसेज आया जिसमें फाइनेंस कम्पनी का एक मोबाइल नम्बर भी दिया गया था।

वादी द्वारा उक्त मोबाइल नंबर से वार्ता करने के बाद फाइनेंस कम्पनी के बताये अनुसार कंपनी के एडवोकेट के खाते में प्रोसेसिंग फीस के लिए रुपये डालने को कहा गया।

जिस पर कैलाश चंद पंत द्वारा कई किस्तों में कुल ₹107800.00 उक्त खाते में डाल दिए गए लेकिन किसी प्रकार का कोई ऋण स्वीकृत नही किया गया।

अपने साथ ठगी होने का एहसास होने पर कैलाश चंद पन्त द्वारा दिनांक 27.06.2021 को इस संबंध में थाना भतरौजखान में अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री पंकज भट्ट द्वारा साइबर ठगी के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए विशेष टीम का गठन कर मामले का त्वरित अनावरण करने के निर्देश दिए गए।

जिस पर विवेचक उ0नि0 ओम प्रकाश नेगी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सर्विलांस के आधार पर पटना बिहार रवाना किया गया था।

बैंक डिटेल के आधार पर व साइबर सैल की मदद से दिनांक 15.12.2021 को घटना में संलिप्त अभियुक्ता रूबी कुमारी पत्नी सुजीत कुमार निवासी राजीव नगर रोड न0 18 पटना बिहार को उक्त पाते से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम-

उ0नि0 ओमप्रकाश नेगी
(चौकी प्रभारी भिकियासैण)
म0का0 अनिता बिष्ट
कानि0 श्यामसुंदर बिष्ट
कानि0 मोहन बोरा
(साइबर सैल अल्मोड़ा)

Recent Posts