बेस्ट साइबर कॉप्स अवॉर्ड के लिए सीओ अंकुर मिश्रा का चयन….. हिमालई राज्यों में यह अवार्ड पाने वाला एकमात्र राज्य बना उत्तराखंड

उत्तराखंड में एसटीएफ के सीईओ अंकुर मिश्रा को बेस्ट साइबर कॉप्स अवार्ड के लिए चुना गया है इस अवार्ड के लिए पूरे देश से सिर्फ तीन ऑफिसर का ही चयन किया गया है। जिसमें यह उपलब्धि हासिल करने वाला हिमालई राज्यों में उत्तराखंड एकमात्र राज्य बना। उत्तराखंड के अंकुर मिश्रा के अलावा इस अवार्ड के लिए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक को भी चुना गया है।

Advertisements

सीओ अंकुर मिश्रा को साइबर सम्बन्धी अपराधों के खुलासे व उनके रोकथाम के लिए बेस्ट साइबर कॉप्स अवार्ड दिया जा रहा है। सीईओ अंकुर मिश्रा की उपलब्धि के लिए डीजीपी अशोक कुमार द्वारा अंकुर मिश्रा एसटीएस तथा साइबर पुलिस को बधाई दी गई है। यह अवॉर्ड वितरित करने के लिए लगभग 55 साइबर मामलों के रिकॉर्ड को लिया गया जिसमें से जूरी द्वारा श्रेष्ठ तीन मामलों का चयन किया गया। जिसमें उत्तराखंड आंध्र प्रदेश व कर्नाटक शामिल है

Recent Posts