अल्मोड़ा:- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार से बंद हुए 1860 केंद्र…. 29 हजार बच्चों को नहीं मिल रहा पुष्टाहार

अल्मोड़ा। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों के चलते कार्य बहिष्कार किया है। बता दें कि पूरे जिले में 1860 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटक गए हैं जिससे 29000 बच्चों को पुष्टाहार भी नहीं मिल पा रहा है।

Advertisements

इन हालातो में धात्री महिलाओं को भी पुष्टाहार मिलना काफी मुश्किल हो गया है जिससे विभाग की चिंता बढ़ चुकी है। कार्यकर्ताओं ने 18000 रुपए मानदेय की मांग पर कार्य बहिष्कार किया है और पूरे जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटक गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र के जरिए केंद्रों में पहुंचने वाले 14000 और घर पर रहने वाले 7 माह से 3 वर्ष के 15000 से अधिक बच्चों को पुष्टाहार मिलता है लेकिन केंद्र में ताले लटकने के कारण यह काफी मुश्किल हो गया है। बता दे कि कार्य बहिष्कार करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना दिया और कहा कि में लंबे समय से 18000 रुपए मानदेय तथा सेवानिवृत्ति पर ₹500000 देने की मांग कर रही है लेकिन सरकार को उनकी कोई सुध नहीं है इसलिए जब तक सरकार उनकी सुध नहीं लेती तब तक वह आंदोलन करेंगी।