
अल्मोड़ा। जिले के मेडिकल कॉलेज में फेको तकनीक से ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। बता दें कि आधुनिक तकनीक से युक्त फेको मशीन कॉलेज में स्थापित कर दी गई है और अब छोटे से चीरे से आंखों के सफेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो पाना संभव हो गया है।
मेडिकल कॉलेज में फेको मशीन स्थापित होने से मरीज को अब काफी राहत मिलेगी इस तकनीक से 6:30 से 7 मिमी का चीरा लगाकर होने वाले ऑपरेशन मात्र 2.2 से 2.5 मिमी का चीरा लगाकर संभव हो पाएंगे। बता दे कि पहले दिन 10 लोगों के ऑपरेशन ट्रायल्स के दौरान किए गए। नेत्र रोग विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर एस दास गुप्ता के अनुसार मशीन से फोल्डिंग लेंस का भी प्रत्यारोपण किया जा सकेगा। यह मशीन बीते 27 फरवरी को स्थापित की गई थी जिससे अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। ऑपरेशन के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर दर्शिका रावत भी मौजूद रही।

