अल्मोड़ा:- जिले के इन क्षेत्रों में बदहाल है चिकित्सा सुविधा….. बच्चों को नहीं मिल रहा इलाज

अल्मोड़ा। जिले में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर चिकित्सा सुविधा काफी बदहाल है। चिकित्सक नहीं होने के कारण बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है और मरीज इलाज कराने के लिए भटकने के लिए मजबूर है। बता दे कि अस्पतालों में बच्चों के इलाज के लिए भी चिकित्सक नहीं है। चौखुटिया, भिकियासैंण, लमगड़ा में बाल रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण बच्चों के इलाज के लिए परिजनों को 80 से 100 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। बच्चों की तबीयत खराब होने पर वह सीएचसी पहुंचते हैं तो वहां पर बाल रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।

इन हालातो में अभिभावक बच्चों को लेकर 80 से 100 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय या फिर अन्य अस्पतालों की ओर जाते हैं। बता दे कि विशेषज्ञों के पीजी के लिए जाने से दिक्कत और अधिक बढ़ चुकी है स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान समय में पीजी के लिए 39 चिकित्सक चले गए हैं इनमें विशेषज्ञ भी शामिल है। ऐसे में मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार मिलना मुश्किल हो गया है जिसके लिए उन्हें हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीज को उपचार नहीं मिल पा रहा है बच्चों को भी उपचार न मिलने के कारण इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास हो रहे हैं।