Uttarakhand:- पिथौरागढ़- मुनस्यारी और चंपावत के लिए शुरू हुई हेली सेवा…… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया शुभारंभ

उत्तराखण्ड राज्य में पिथौरागढ़- मुनस्यारी और चंपावत के लिए हेली सेवा का शुभारंभ हो चुका है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसका वर्चुअल शुभारंभ किया गया। हल्द्वानी से आज इस सेवा को शुरू कर दिया गया है।

हेलीकॉप्टर हर दिन दो चक्कर लगाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सुबह 10:30 इस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। हल्द्वानी के गौलापार से विधायक मोहन बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व अन्य ने हेली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि हेली सेवा के लिए आज दोपहर बाद से बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत का सफर करने में कई घंटे लग जाते हैं मगर यात्रियों का इतना समय बच पाएगा तथा उन्हें हेली सेवा से लाभ भी मिलेगा।