
उत्तराखंड राज्य में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव आया है। बता दें कि आज सोमवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड में बढ़ोतरी भी हुई है। औली में बर्फबारी शुरू हो चुकी है और करीब डेढ़ इंच तक बर्फ जम भी गई है तथा बर्फबारी के बीच पर्यटक बड़ी संख्या में औली पहुंच रहे हैं तथा यहां के नजारों का लुफ्त उठा रहे हैं।
बीते 5 फरवरी को भी औली में बर्फबारी हुई थी और अधिक बर्फबारी के चलते स्कीइंग का प्रशिक्षण भी यहां शुरू हो गया और आज फिर से मौसम बदलने के बाद औली में बर्फबारी शुरू हो गई है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश भी हो रही है और तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बता दे कि बद्रीनाथ ,हेमकुंड साहिब ,फूलों की घाटी, नंदा, घुंघाटी, रुद्रनाथ और नीति घाटी में भी बर्फबारी हो रही है। वही हनुमान चट्टी से बद्रीनाथ धाम तक हाईवे फिसलने लगा है। उत्तराखंड की पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बर्फबारी के आसार है और मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भारी बर्फबारी और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

