हल्द्वानी:- खाई में गिरी मैक्स….. दस लोग सवार

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से जैती जा रही गाड़ी के ब्रेक ना लगने के कारण वह खाई में गिर गई। बता दें कि मैक्स वाहन हल्द्वानी से जैती जा रहा था और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दौरान वाहन में 10 लोग सवार थे जो कि घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा उन्हें पदमपुरी सीएचसी भेजा जहां पांच लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया तथा अन्य पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को पोखराड़ के पास मैक्स खाई में गिर गई इस दौरान 36 वर्षीय मधुलिका ,43 वर्षीय अजय पाल ,40 वर्षीय नीतू उपाध्याय, 36 वर्षीय दीपा बोरा, 49 वर्षीय जीवन चंद्र, 32 वर्षीय मंजू शर्मा, 37 वर्षीय अर्चना आर्य ,70 वर्षीय शष्ठी दत्त जोशी, 63 वर्षीय बच्ची सिंह और 35 वर्षीय बीना जोशी घायल हो गए।