
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 फरवरी को अल्मोड़ा जिले के लोगों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर डीएम विनीत तोमर का कहना है कि जिले की सभी विधानसभाओ में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। 24 फरवरी को जिले में यह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है और डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि बीते शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बैठक करी और विधानसभा में कार्यक्रम आयोजन को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। यह कार्यक्रम जिले की प्रत्येक विधानसभा में आयोजित किया जाएगा और चयनित स्थलों में टेंट, खाना सहित स्क्रीन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।

