
आज दिनांक 8 फरवरी 2024 को बृहस्पतिवार के दिन राजकीय महाविद्यालय मासी के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत बीए पंचम सेमेस्टर के अध्यनरत कु. सोनम एवं कु. भावना को छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बता दें कि इस दौरान डॉ.संजीव कुमार, डॉ. अनुराधा, डॉ राकेश कुमार, डॉ.पूर्ण राम, डॉक्टर गौरव कुमार, डॉ. निशा, देवेंद्र सिंह रजवार, मनोज सिंह, सुरेंद्र कुमार, गीता तिवारी एवं महाविद्यालय की समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

