
अल्मोड़ा। आज दिनांक 8 फरवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी सांसद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी में संगठन में नए दायित्व से नवाजे गए कार्यकर्ताओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
Advertisements

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल में शीला बिष्ट को नगर महामंत्री बनाए जाने तथा युवा मोर्चा में मोहित बिष्ट को नगर मंत्री तथा ग्रामीण मंडल में दीपेंद्र राणा को मंडल मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया तथा इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने कहा कि नए दायित्वों के आने से संगठन के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

