
देहरादून| एक फौजी पिता ने शराब के नशे में अपनी 2 साल की बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी| बेटी की हालत गंभीर होने पर उसका शहर के तीन अस्पतालों में इलाज चला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका| फौजी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
जानकारी के अनुसार, पटेलनगर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने यह कहा कि नीरा निवासी बंजारावाला राजेश्वरी कॉलोनी ने तहरीर दी है| उन्होंने यह बताया है कि वह अपने पति आनंद सिंह व 2 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी| उसका पति आर्मी में है| जब भी वह छुट्टी पर घर आता है, तो घर पर शराब पीकर अपनी 2 साल की बेटी को मारता-पिटते है| बताया कि जब वह विरोध करती है तो उसे भी धमकाया जाता है|
बीते दिसंबर में वह छुट्टी पर घर आया था फिर 10 जनवरी को उसने शराब के नशे में बेटी को बहुत पिटा, जिस कारण बेटी की हालत गंभीर हो गई| वह उसे पहले महंत इंद्रेश, फिर एमएच और उसके बाद मैक्स अस्पताल ले गई, लेकिन 13 जनवरी को इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई| उसने आरोप लगाया है कि पति की बुरी तरह से पीटने के कारण ही उसकी बेटी की मौत हुई है| आरोप लगाया कि विगत 15 जनवरी को पति ने उसका गला दबाकर उसे भी करने की कोशिश की| तब उसने किसी तरह अपनी जान बचाई| पटेलनगर कोतवाली प्रभारी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है|

