Uttarakhand – राज्य के इस अस्पताल में सक्रिय है मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने वाला गैंग…. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस से मांगी मदद

उत्तराखंड राज्य में कई ऐसे लोग है जो मरीजो के शारीरिक अंग बेचकर पैसे कमाने की सोचते हैं। बता दे कि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में भी ऐसे गैंग के लोग सक्रिय हैं। यदि अस्पताल में कोई भी शख्स निजी अस्पताल जाने के लिए बरगलाए तो आंख मूदकर भरोसा ना करें क्योंकि अस्पताल की इमरजेंसी और उसके आसपास मरीजों को निजी अस्पताल में ले जाने वाला गैंग सक्रिय है और ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने फिर से एक बार पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

इमरजेंसी एवं वार्डों में घूमने वाले दलालों को पकड़ने के लिए पुलिस की मदद ली गई है और एसएसपी को अस्पताल प्रशासन ने पत्र लिखा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग अग्रवाल के अनुसार एसएसपी को पत्र लिखकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने एवं अस्पताल के बाहर खड़ी होने वाली गाड़ियों को हटाने की मांग की गई है। बता दे कि एक बार पहले भी अक्टूबर माह में पत्र भेजा गया था जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई थी लेकिन अब फिर एक बार स्थिति पहले जैसे ही हो गई है और ऐसे में निजी एम्बुलेंसों की गतिविधियों पर भी नजर रखने की मांग की गई है। अस्पताल के आसपास दलाल काफी सक्रिय है और मरीजों को बरगलाकर साथ लेकर जाने का प्रयास कर रहे हैं।