अल्मोड़ा:- बड़े मंदिरों में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चितई मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे भारतवर्ष में 14 जनवरी से बड़े मन्दिरो में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस मनाया जा रहा है, 22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राम मंदिर का उद्घाटन व प्राण , प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है, इसी कार्यक्रम के तहत आज 1बजे से भारतीय जनता पार्टी,अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल ने चितई मंदिर मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें जनता पार्टी के सभी जिला व नगर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर में चारों तरफ साफ- सफाई की गई और अभियान को सफल बनाया गया। आज के स्वच्छता कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा, जिला अध्यक्ष रमेश बहूगुणा , महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी ,प्रेम लटवाल , कन्हैया बिष्ट, सुरेश लोहनी , लता कांडपाल, हेमा , आदि लोगो ने योगदान दिया।