
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि आप सब लोग बताइए कि अयोध्या में राम मंदिर बनने की आपको कितनी खुशी है? उन्होंने कहा कि जो लोग राम भक्तों पर गोली चलाने वाले हैं वह क्या राम मंदिर बन पाए, क्या वह धारा 370 हटा पाए और क्या तीन तलाक को हटा पाए उन्होंने कहा कि यह खुशियां मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कारण मिली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि गुरुकुलम शिलान्यास के मौके पर यह बातें कहीं और जनता से पूछा कि राम मंदिर के निर्माण से उन्हें कितनी खुशी मिल रही है।साथ में उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है इसके साक्षी हम सब आगामी 22 जनवरी को बनेंगे इसके अलावा उनका कहना था कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर के भव्य कॉरिडोर का बनना उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का बनना, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का सौंदर्यकरण होना इस बात को स्पष्ट करता है कि आज हमारे मंदिरों का ही नहीं बल्कि संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्धन हो रहा है तथा उत्तराखंड में बीते ढाई वर्षो में काफी महत्वपूर्ण एवं कठोर निर्णय भी लिए गए हैं जो अब तक 23 वर्षों में नहीं लिए गए थे। देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया और धर्मांतरण को रोकने के लिए भी कानून बनाया गया। सीएम धामी का कहना था कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में गुरुकुलम में बच्चों को शिक्षा के साथ वह संस्कार भी मिलेंगे जिससे एक आदर्श नागरिक के रूप में समाज जीवन में वह अपना योगदान दे पाएंगे और उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी भी अनिवार्य हो जाए जिससे हमारे शास्त्र ज्ञान के साथ शस्त्र ज्ञान की प्राचीन परंपरा को भी बल मिलेगा।

