उत्तराखंड :- पार्टी विरोधी कार्यो में लिप्त भाजपा प्रदेश मंत्री पार्टी से निष्कासित….

उत्तराखंड| भारतीय जनता पार्टी ने लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जा रहे अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र आगरी को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आपको बता दे कि आगरी पिछले एक वर्ष से भाजपा अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।


बताया जा रहा है कि संगठन को लगातार उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही थी और पार्टी ने इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य के सोशल मीडिया के माध्यम से यह पत्र जारी कर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है।