
लंबे समय से बीमार चल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल ने उत्तरकाशी के मातली बंदरकोट स्थित अपने आवास पर देर शाम अंतिम सांस ली| आज भागीरथी किनारे केदारघाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा|
शरीर में इन्फेक्शन बढ़ने पर पिछले माह उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जहां से उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया| जिसके बाद कुछ समय तक उनका उपचार दून अस्पताल में चला| कुछ दिन पहले ही उनके परिजन उन्हें दून अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उत्तरकाशी वापस लाए थे| जहां बुधवार देर शाम उनका निधन हो गया|
उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महासचिव सीएल भारती के मुताबिक, गुरुवार दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार केदारघाट पर किया जाएगा| उनके निधन की सूचना पर कुछ परिजन बड़कोट व पुरोला से पहुंच रहे हैं|
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा|

