बॉक्स ऑफिस पर मंद पड़ी ‘डंकी’….. जानिए कितना रहा कलेक्शन

बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार शाहरुख खान और तापसी पन्नू जैसे बड़े कलाकारों की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर मंद पड़ने लगी है।

बता दे कि फिल्म ने रिलीज होने के बाद अपना एक सप्ताह पूरा कर लिया है और पहले वीक में डंकी को ऑडियंस की तरफ से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल पाया जिसके कारण फिल्म ने काफी औसत कमाई करी। डंकी के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लेटेस्ट डिटेल्स भी सामने आ गई है। एक सप्ताह में डंकी ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। रिलीज के सातवें दिन भी डंकी की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म में शाहरुख खान ,तापसी पन्नू जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया है। बता दे कि फिल्म ने बीते बुधवार को अपने रिलीज के सातवें दिन 9.75 करोड़ का कारोबार किया है और एक हफ्ते बाद ही फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में शुरू हो गई है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फैंस के बीच डंकी का खुमार कम होने लगा है। बता दे कि डंकी को प्रभावशाली फिल्म बनने के लिए दूसरे सप्ताह में कमाई के स्तर को काफी आगे बढ़ना होगा। डंकी के पहले दिन का कलेक्शन 29.02 करोड़ रहा और दूसरे दिन फिल्म ने 20.12 करोड़ रुपए कमाए तथा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन गिरता जा रहा है।