Uttarakhand- नए सत्र से राज्य के 331 स्कूलों में शुरू होगी रोजगार की पढ़ाई…… मुख्यमंत्री ने करी यह तैयारी

राज्य में छात्र-छात्राओं को रोजगार की पढ़ाई मिले इसके लिए सरकार काफी तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है। बता दें कि रोजगार की पढ़ाई का रास्ता भी राज्य के 331 सरकारी और माध्यमिक स्कूल हेतु खुल गया है।

शिक्षा विभाग विजन इंडिया संस्था के साथ मिलकर इन स्कूलों में रोजगार से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम पढ़ाई गई है। बता दे कि छात्र-छात्राओं का प्रवेश वर्ष 2024- 25 में विभिन्न ट्रेड में कराया जाएगा। डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने ननूरखेड़ा स्थित कार्यालय में विजन इंडिया सर्विसेज के इंडिया प्रमुख रोहित रस्तोगी के साथ एमओयू किया। बता दे कि वर्तमान में 200 स्कूलों में रोजगार की पढ़ाई कराई जा रही है जिन्हें मिलकर उत्तराखंड के 531 स्कूल व्यावसायिक शिक्षा से जुड़ गए हैं। बताया गया कि सभी विषय उत्तराखंड बोर्ड के विषयों में सम्मिलित है अल्मोड़ा में 42 ,बागेश्वर में 14 ,चमोली में 23 , पिथौरागढ़ में 29, उत्तरकाशी में 25, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी में 41 और यूएसनगर में 23 स्कूलों को इस अभियान के लिए चुना गया है। हर स्कूल में लैब की स्थापना की जाएगी और छात्र-छात्राओं को रोजगार की पढ़ाई कराई जाएगी।