
अल्मोड़ा:- विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में आज बाडे़छीना में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा मोदी का संकल्प है की 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पिछले 9 साल में 1.90 लाख करोड़ का फंड 2004 से 2014 के दौरान उत्तराखंड को मिले कोष का यह 3.5 गुना है, उत्तराखंड में 2,673 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण, 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकरण, उत्तराखंड में चार एकलव्य विद्यालय में 958 से अधिक आदिवासी छात्रों को शिक्षा ,जल जीवन मिशन के तहत 12 लाख से अधिक परिवारों को नल से जल मिला है, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 9 ग्रामों को विद्युतीकृत, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण जैसे तमाम योजनाएं उत्तराखंड में लिए चलाई गई है। शिविर का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले ऐसी कल्पना पीएम मोदी की है। उन्होंने कहा अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ मिले उसकी चिंता को चरितार्थ करते हुए यह विकसित भारत संकल्प योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी हैं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी हेम चन्द्र कांडपाल, राजेंद्र बिष्ट, शंकर कुमैया,बलदेव आर्य,वरिष्ठ भाजपा नेता मोती सिंह, प्रधान कुंज पूरन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि व पांडेतोली उपेंद्र देवडी़,कैलाश भट्ट, बालम सिंह,शिवराज सिंह सूपियाल भूपेंद्र पूना व विभिन्न विभागों के अधिकारी ,कार्मचारी आदि लोग उपस्थित थे।

