Uttarakhand-सर्दियों में भी धधक रहे हैं राज्य के जंगल….. खाक हुई लाखों की वन संपदा हुई

उत्तराखंड राज्य में लगातार जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। बता दे कि सर्दियों में भी राज्य के जंगल जल रहे हैं। एक ऐसी ही खबर लोहाघाट से सामने आ रही है जहां लोहाघाट के झुमधुरी जंगल में आग लग गई और देखते ही देखते आग बड़े क्षेत्र में फैल गई जिससे करीब 5 हेक्टेयर वन क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है।

बता दे कि जंगल में आग लगने के कारण जंगल के जानवर रिहायशी इलाकों में देखे गए हैं। नगर से लगी ग्राम सभा पाटन- पाटनी के झुमाधुरी के जंगल में दो दिनों से आग लगी हुई है और जंगल बीते मंगलवार की रात तक जलता रहा। इसमें लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई वहीं जानवर भी आज बुधवार की सुबह रिहायशी इलाकों के आसपास देखे गए। आसपास के रहने वाले लोगों का कहना है कि क्षेत्र की वन पंचायत के लोग और वन विभाग के कर्मचारी काफी समय तक आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचे जिससे जंगल का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। यदि समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता तो आग ज्यादा नहीं फैलती। वही अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग को समय पर सूचना नहीं मिल पाई और सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था।