
देहरादून| डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस दूरसंचार इकाई के कार्यों की समीक्षा की| इस दौरान उन्होंने जनपदों के कंट्रोल रूम को स्मार्ट कंट्रोल रूम में अपग्रेड करने के निर्देश दिए|
उन्होंने कहा कि पुलिस दूरसंचार के उपकरणों को अन्य राज्यों के मानकों का अध्ययन कर नियत बनाया जाए| सीसीटीवी कैमरे मॉनिटरिंग और सर्विलांस के लिए एक महत्वपूर्ण टूल है| जनपदों में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरे की फीस जनपद प्रभारी को एवं संबंधित सर्किल की उनके क्षेत्राधिकारी को उपलब्ध कराया जाए| शांति एवं कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, महत्वपूर्ण मेलों में भीड़ नियंत्रित आदि में ड्रोन का भी उपयोग करने के निर्देश दिए हैं|
पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार कृष्ण कुमार वीके ने उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार इकाई की जनशक्ति, उपकरणों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों एवं भविष्य की योजना पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रकाश डाला|

