
कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से फैल रही है| हर दिन नए मामलों में इजाफा हो रहा है| स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज भारत में कोविड-19 के 412 नए मामले सामने आने की पुष्टि की है| इससे संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है|
आज सुबह 8:00 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आंकड़े जारी किए गए हैं| जिसके मुताबिक कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,33,337 हो गई है| वहीं, भारत में वर्तमान में कोविड मामलों की संख्या 4,50,09,6,60 है|
मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है| वही देश में 25 दिसंबर तक जेल.1 कोविड वेरिएंट के कुल 70 मामले सामने आए हैं|
