उत्तराखंड निकाय चुनाव -: ओबीसी सर्वेक्षण पूरा, इसी माह आएगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर है| करीब डेढ़ साल से सर्वेक्षण कर रहे एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी सर्वे पूरा कर लिया है| अब इसी महीने आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है|


इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही निकायों में मेयर व पार्षद, सभासदों के पद आरक्षित होंगे|
दरअसल, उत्तराखंड में अगले साल निकाय चुनाव होने हैं| इन दिनों निर्वाचन आयोग मतदाता सूची तैयार करने में जुटा हुआ है| इस बीच एकल सदस्यीय समर्पित आयोग भी ओबीसी सर्वेक्षण कर रहा था| अब आयोग ने सर्वेक्षण के हिसाब से सभी निकायों में जनसुनवाई पूरी कर दी है|
मिल रही जानकारी के अनुसार, सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद अब अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा रही है|

उम्मीद जताई जा रही है कि इसी माह रिपोर्ट तैयार हो जाएगी और मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी, हालांकि अंतिम मतदाता सूची निर्वाचन आयोग फरवरी में जारी करेगा| तब तक आम चुनाव की आचार संहिता भी लागू हो जाएगी| इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे|