Uttarakhand:- खानपुर विधायक के निमंत्रण पर 3 दिसंबर को हरिद्वार आकर अपने वर्ल्ड कप के अनुभव साझा करेंगे मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेट में गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस बार अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। बता दे कि भारतीय क्रिकेटर शमी ने वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने मोहम्मद शमी को हरिद्वार आने का निमंत्रण दिया है तथा वह 3 दिसंबर को हरिद्वार आएंगे और अपने अनुभव को आमजन से साझा करेंगे।

बीते सोमवार को विधायक उमेश कुमार का कहना था कि क्रिकेट या कोई भी खेल हो हार जीत उसका एक अंग है। इस बार के वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और मोहम्मद शमी ने अपना विशेष योगदान दिया है। मोहम्मद शमी ने सबको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है और आज पूरी दुनिया उनकी कायल है तथा 3 दिसंबर को हरिद्वार में होने वाले कार्यक्रम में मोहम्मद शमी अपने वर्ल्ड कप के दौरान हासिल किए गए अनुभव को साझा करेंगे और युवाओं को भी प्रेरित करेंगे। इसके लिए उन्हें खानपुर विधायक से निमंत्रण मिला है।