Uttarakhand-तांत्रिक पिता ने की बेटियों की हत्या…. जिन्न से मुक्ति के चक्कर में दी यातनाएं

उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि काफी सनसनीखेज है। बता दें कि इस मामले को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है। तांत्रिक पिता ने अपनी ही दो बेटियों की बलि चढ़ा दी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेटियों की बलि देकर उनकी निर्मम हत्या कर दी है। बता दे कि दो सगी बहनों के शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों बहनों के शव घर में चारपाई पर ही मिले। छोटी बहन का शव तीन से चार दिन पुराना और बड़ी बहन की हत्या शुक्रवार रात किए जाने की आशंका है। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए तथा पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक पिता तंत्र-मंत्र का काम करता है और उसकी दो बेटियां हैं जिसमें से 19 वर्ष की बेटी फरीन है और दूसरी 11 वर्ष की यासीन है। बताया जा रहा है कि फरीन पिछले डेढ़ साल से किसी ब्यूटी पार्लर में काम करने जाती थी और छोटी बेटी यासीन से भी उसके रिश्ते काफी बेहतर थे यासीन को भी उसके पिता ने काफी यातनाएं दी। उसकी एडी भी आग से दागी जिसके चलते फफोले पड़ गए और यातनाओं से जूझते हुए गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। बड़ी बेटी के साथ भी यही हुआ और शुक्रवार को बड़ी बेटी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।