
उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई तो दूल्हा कोतवाली पहुंच गया।बता दे कि शादी करके जैसे ही दुल्हन अपने ससुराल आई तो उसने कमरे में पति पर फूल फेंककर उसका स्वागत किया लेकिन इसी मामले को लेकर काफी विवाद हो गया।
पति ने विरोध किया तो पत्नी ने उसे जमकर पीट डाला तथा अपनी जान बचाने के लिए पति दूसरे कमरे में चला गया और यह ड्रामा पूरी रात चला। दूल्हे ने दुल्हन को मानसिक तौर पर बीमार बताते हुए ससुराल वालों पर इस बात को छुपाने का आरोप लगाया है और यह मामला कोतवाली पहुंच गया। दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास हुआ लेकिन फिर भी सुलह नहीं हो पाई। हरिद्वार के रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवासी युवती की शादी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के युवक से बीते 22 नवंबर को हुई थी और 23 नवंबर को दुल्हन ससुराल पहुंची जब दुल्हन ने कमरे में पति पर फूल फेका तो उसने विरोध किया इस बात पर दुल्हन ने अपने पति को काफी पीट दिया। आरोप लगाया गया है कि दुल्हन ने अपने गले में मोबाइल के चार्जर का तार लपेट लिया और कमरे की रेलिंग से नीचे कूदने का प्रयास किया तभी शोर होने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और दुल्हन को समझाकर शांत किया इस मामले में पुलिस सुलह करने का प्रयास कर रही है लेकिन दूल्हे ने आरोप लगाया है कि दुल्हन मानसिक रूप से बीमार है और ससुराल वालों ने यह बात छुपाई है।

