अल्मोड़ा -: पीएम मोदी के दौरे के बाद जागेश्वर धाम को मिली नई पहचान, ऑफ सीजन में भी दिखीं रौनक

अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे
के बाद नई पहचान
मिली है| ऑफ सीजन में भी सेनानियों की आवाजाही से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है|
बता दें, पिछले वर्ष नवंबर में 80 से 120 पर्यटक हर रोज यहां पहुंचते थे| अब संख्या 1200 से पार हो गई है|


अल्मोड़ा नगर से 35 किमी दूर देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित बेहतरीन नक्काशी का प्रतीक 125 मंदिरों का समूह जागेश्वर धाम आस्था का केंद्र है| 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां पहुंचकर भगवान जागनाथ के दर्शन किए थे| तब से देश-विदेश के पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं|


पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन भट्ट के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में यहां पर्यटकों की आवाजाही सीमित रहती थी, अब यहां दिल्ली, यूपी, बंगाल सहित विदेशों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं| जागेश्वर धाम में वीकेंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है| लंबी लाइनों में दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है|