
आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है। बता दे कि संतान के सुखी जीवन के लिए सूर्य देव व छठी मैया की आराधना कर कुशल मंगल की कामना की जाती हैं और आगामी शनिवार को खरना, रविवार को संध्या अर्घ्य तथा 20 को प्रातः अर्घ्य दिया जाएगा।
इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में घाटों की सफाई की गई है तथा बाजार में भी पूजा की सामग्री लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती हैं तथा इस पूजा का बिहार, झारखंड में उत्तर प्रदेश में काफी महत्व है। देहरादून में बिहार के लोग इस पर्व को काफी उल्लास के साथ मनाते हैं। बता दे कि चार दिवसीय पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, प्रेम नगर में महिलाएं बास का सूप, डाला, कच्ची हल्दी, अदरक जंगली बेर आदि खरीदती हुई नजर आई और इस पर्व के लिए पूर्वा सांस्कृतिक मंच व बिहारी महासभा के सेवादारों ने हरबंशवाला ,केसर वाला, टपकेश्वर, पथरी बाग आदि घाटों पर साफ- सफाई की।

