उत्तराखंड आने पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत….. बद्रीनाथ धाम में राष्ट्रपति ने की विशेष पूजा

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर है। बता दे कि आज बुधवार को राष्ट्रपति बद्रीनाथ धाम पहुंची और वहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दरबार में मत्था टेका तथा उन्होंने उत्तराखंड स्थित भू- बैकुंठ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। मंदिर में उन्होंने लगभग 25 मिनट तक पूजा अर्चना की और देश की सुख समृद्धि की कामना करी इस दौरान उनके आगमन पर उत्तराखंड राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारतीय वायु सेवा के हेलीकॉप्टर से यहां पहुंची और बद्री- केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय तथा अन्य जन प्रतिनिधियों व जिलाधिकारी हिमांशु खुराना द्वारा उनका स्वागत किया गया। यहां उन्होंने विशेष पूजा की और राष्ट्रपति को बद्री विशाल का प्रसाद एवं अंग वस्त्र भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा मंदिर परिसर में राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की गई।