Uttarakhand- खत्म हुआ इंतजार…… एम्स ऋषिकेश में इस दिन से संचालित होगी हेली एंबुलेंस सेवा

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में स्थित एम्स में अब जल्द ही हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। बता दें कि एम्स ऋषिकेश देश के समस्त एम्स में पहला ऐसा केंद्र बनने जा रहा है जहां हेली एंबुलेंस सेवा संचालित होगी और अब इसके लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दे कि इसी माह 15 नवंबर तक एम्स ऋषिकेश को हेली एंबुलेंस उपलब्ध हो जाएगी और इसी माह से संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद इसकी जानकारी एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू द्वारा दी गई है। हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार की 50- 50% की साझेदारी से होगा और अनुबंध कंपनी एक महीने में 45 घायलों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी। उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र में ड्रोन से दवाएं उपलब्ध कराने का ट्रायल भी एम्स ने सफल कर लिया है और अब एम्स के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। हेली एंबुलेंस सेवा इसी महीने से शुरू होगी तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एम्स ऋषिकेश को हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया जाएगा।