
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां नकली जेवर बनाने पर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस ने नकली जेवरात बनाने के चलते आरोपित को गिरफ्तार किया है।
जिले से बीते दिनों रई निवासी रेखा देवी ने नकली जेवरात बनाकर 1,57,000 रूपए ठगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी पुलिस और एसओजी टीम ने पश्चिम बंगाल निवासी व हाल निवासी सुभाषनगर हल्द्वानी निवासी सुलेमान मुंशी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है और उसे धारा 41 क सीआरपीएस का नोटिस भी दिया गया है। आरोपित इसी तरह नकली जेवरात बनाकर लोगों से पैसे हड़पता था जिसे पुलिस द्वारा आपके गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में एसआई जावेद हसन, कुलदीप बिष्ट, सत्येंद्र सुयाल ,साइबर सेल के एसआई मनोज पांडे शामिल रहे।

