Uttarakhand- राज्य में लगातार बढ़ रही है बाघों की संख्या…… संसाधनों में आ रही गिरावट

उत्तराखंड राज्य में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है। बता दे कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या गढ़वाल वन प्रभाग के लिए समस्या बनती जा रही है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा के बाहर निकल बाघ गढ़वाल वन विभाग की दीवा रेंज के जंगलों में पहुंच रहे हैं और गढ़वाल वन प्रभाग में ना तो बाघ संरक्षण के लिए बजट है और ना ही संसाधन ऐसे में बाघों पर नजर रखना मुश्किल हो रहा है। बीते दिनों दीवा रेंज के अंतर्गत हल्दुखाल क्षेत्र में सक्रिय वयस्क नर बाघ को पकड़ने में गढ़वाल वन प्रभाग के कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वह किसी बड़ी चुनौती से काम नहीं था और बाघ पकड़ने के लिए पिंजरे भी अन्य क्षेत्रों से मंगवाने पड़े। वहीं बीते 27 अक्टूबर को नैनी डांडा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम सिमड़ी में मुजरा बैंड पर गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के कर्मियों ने क्षेत्र में सक्रिय एक वयस्क नर बाघ को ट्रैक्यूलाइज कर टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में स्थित रेस्क्यू सेंटर में भेजा। बता दे कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है जिससे गढ़वाल वन प्रभाग को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।