
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल मुख्यालय पौड़ी को बड़ा तोहफा मिल सकता है। बता दे कि 9 नवंबर को लॉन टेनिस के इंडोर स्टेडियम के रूप में पौड़ी को नई सौगात मिल सकती है। खेल विभाग के मुताबिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन स्थापना दिवस के अवसर पर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसकी तैयारी में खेल विभाग भी जुट चुका है।
बता दे कि वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय पौड़ी में लॉन टेनिस जैसे खेल आयोजन के लिए हामी भरी गई थी इसके लिए खेल निदेशालय से खेल विभाग पौड़ी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए और इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। वर्ष 2021 में शासन की ओर से इसके लिए 4 करोड़ 42 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली थी खेल विभाग के मुताबिक बीते वर्ष निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही खेल विभाग को यह हस्तांतरित भी हो गया है लेकिन इसका उद्घाटन अभी तक नहीं हो पाया और माना जा रहा है कि आगामी 9 नवंबर को राज्य स्थापना के दिवस पर सरकार की ओर से लॉन टेनिस के इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया जा सकता है।

