
उत्तराखंड राज्य में स्थित भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट आज बुधवार को बंद कर दिए जाएंगे। बता दें कि पंच केदारों में शामिल तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के धाम के कपाट पूरे पौराणिक रीति रिवाज के साथ आज बुधवार को बंद किए जाएंगे इसके बाद भगवान की पूजा अर्चना मार्केडेय मंदिर मक्कूमठ में संपन्न होगी।
बद्री और केदार मंदिर समिति कपाट बंद करने को लेकर तैयारी में जुटी है बता दे कि विजयदशमी के अवसर पर कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई थी और आज 1 नवंबर को 11:30 बजे वैदिक मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे और भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अपने प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। इसके बाद डोली 2 नवंबर को बनियाकुंड, दुगलविट्टा, मक्कू बैंड होते हुए वनातोली पहुंचेगी और वहां ग्रामीणों की ओर से भगवान की डोली को सामूहिक अर्ग लगाया जाएगा। 3 नवंबर को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में विराजमान होगी और 6 माह तक यहीं पर भगवान की पूजा संपन्न की जाएगी।

