अल्मोड़ा:- करवाचौथ के लिए दुल्हन की तरह सजे बाजार….. खरीदारी के लिए बनी रही चहल- पहल

अल्मोड़ा। जिले में बाजार करवा चौथ के उपलक्ष्य पर दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। बता दें कि कल बुधवार को करवा चौथ मनाया जाएगा और इस पर्व पर विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए उपवास रखती हैं। करवा चौथ के लिए महिलाएं सामग्री की खरीदारी हेतु बाजार पहुंच रही हैं और बाजार भी दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। दिन भर बाजार में चहल-पहल देखने को मिल रही है। इस दौरान व्यापारियों के चेहरे पर भी मुस्कान है क्योंकि किसी भी त्यौहार के उपलक्ष्य पर व्यापारियों की खरीदारी अधिक होती है।

मुख्यालय के लाला बाजार से लेकर पलटन बाजार तक की कई दुकानें करवा चौथ व्रत सामग्री से सजाई गई है। इस दौरान बाजार में नए डिजाइन की चूड़ियां तथा करवा चौथ से संबंधित अन्य सामग्री भी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है महिलाएं पूजन सामग्री समेत फल, मिठाइयां आदि भी खरीद रही है तथा ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। इस दौरान कपड़ा व्यापारियों को भी काफी लाभ मिल रहा है। पंडित जीवन तिवारी के मुताबिक वट सावित्री तथा करवा चौथ पर्व का एक ही महत्व है। करवा चौथ का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति हेतु कामना करती हैं।

Recent Posts