
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को रविवार के दिन ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से कुछ खास अपील की है। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का यह 106 वां एपिसोड है और उन्होंने इसकी शुरुआत त्योहारो पर चर्चा से करी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि त्योहारों की शुरुआत से पहले ही इस बार बाजारों में रौनक नजर आने लगी है और खास बात तो यह है कि इस बार वोकल फॉर लोकल का असर दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहारों पर खरीदारी के समय वोकल फॉर लोकल अभियान को ध्यान में रखें और कहीं भी जाने वक़्त लोकल लोगों से ही खरीदारी करने की आदत डालें।
उन्होंने जनता से खास अपील करते हुए कहा है कि त्योहारों में खरीदारी लोकल लोगों से ही की जाए इसके साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर खादी की बिक्री की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि अब लोगों में खादी का क्रेज पैदा हुआ है और इसका असर दिल्ली में देखने को मिला है जहां खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई है और इस महीने चल रहे खादी महोत्सव में एक बार फिर बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि 31 अक्टूबर का दिन हम सभी के लिए बहुत खास होता है क्योंकि इस दिन हम सभी लौहह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाते हैं तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक हम भारतवासी कई वजहों से याद करते हैं और नमन करते हैं।

