
देश के कई राज्यों में नवंबर में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे| छुट्टियों के कारण बैंक से संबंधित कार्य प्रभावित हो सकते हैं क्योंकि यह प्रत्येक राज्य के आधार पर अलग-अलग होता है|
बता दें, भारतीय रिजर्व बैंक की नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, इस महीने सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहेंगे|
नवंबर महीने में कन्नड़ राज्योत्सव/ कुट/ करवा चौथ, वांगला महोत्सव, गोवर्धन पूजा/ लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/ दिवाली, दीपावली/ विक्रम संवत नववर्ष दिवस/ लक्ष्मी पूजा, भाईदूज/ चित्रगुप्त जयंती/ लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/ निंगोल चक्कोबा/ भ्रात्रीद्वितीया, छठ, सेंग कुत्सनेम/ इगास-बगवाल, गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे| हालांकि यूपीआई नवंबर मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं बैंक की छुट्टियों से प्रभावित नहीं रहेगी| ऐसे में ग्राहक छुट्टियों के दौरान भी इनका पूरा लाभ ले सकते है|
