Uttarakhand-इस दिन बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु पहुंच रहे है देश के उपराष्ट्रपति…… बैठक में दिए गए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में चारों धामों के दर्शन हेतु इन दिनों काफी जाने पहचाने चेहरे पहुंच रहे हैं और इसी कड़ी में आगामी शुक्रवार को देश के उपराष्ट्रपति उत्तराखंड पहुंचेंगे। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम के लिए पहुंचेंगे इसकी जानकारी जिलाधिकारी हिमांशु खुराना द्वारा दी गई। उनके द्वारा कहा गया है कि उपराष्ट्रपति और डॉ. सुदेश धनखड़ सहित 27 अक्टूबर को यहां आ रहे है।

Advertisements

उपराष्ट्रपति 27 अक्टूबर को वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 10:30 बजे बद्रीनाथ धाम में पहुंचेंगे और उसके बाद धाम में पूजा व दर्शन करेंगे तथा 11:45 में वह देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है और जिलाधिकारी हिमांशु खुराना द्वारा समस्त अधिकारियों के साथ इस मामले में बैठक की गई। उन्होंने अधिकारियों को बद्रीनाथ धाम एवं गौचर हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य समस्त व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।