Uttarakhand- असत्य पर हुई सत्य की विजय……. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बटन दबाकर किया रावण दहन

उत्तराखंड राज्य में बीते 24 अक्टूबर को दशहरा पर्व काफी धूमधाम से मनाया गया। बता दे कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है और विभिन्न क्षेत्रों में रावण के पुतले के दहन के साथ लोगों ने दशहरा मनाया। वही दून में भी भव्य रूप से दशहरा मनाया गया। यहां परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 76वां दशहरा महोत्सव पर 6:05 में लंका दहन, मेघनाथ व कुंभकरण पुतला दहन और 6:20 में रावण का पुतला दहन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य अतिथियों ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन किया और इस दौरान आधे घंटे तक विशेष आतिशबाजी भी हुई। शहरवासियों ने दशहरे के उल्लास में बैंड ढोल, नगाड़े के साथ खूब नृत्य भी किया इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी दशहरा काफी धूमधाम से मनाया गया। दून में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से दोपहर को शोभायात्रा भी निकाली गई इसके बाद शाम को परेड ग्राउंड में रावण परिवार के अहंकार और असत्य से भरे पुतलो का दहन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिमोट बटन दबाकर रावण का पुतला दहन किया तथा इस दौरान आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।