
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकले| इस दौरान उन्होंने डीएसए खेल मैदान पहुंचकर बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला|
क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा| जिस पर हामी भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है| जिस पर अमल किया जा रहा है|
इसके बाद मुख्यमंत्री नैनी झील पहुंचे जहां उन्होंने चाय की चुस्कियों का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की और नैनीताल के हालातो पर चर्चा की| साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा हुई|
उन्होंने नैनीताल के लिए बेहतर काम किए जाने के भी सुझाव मांगा| इस दौरान उन्होंने नैनीताल झील किनारे और सार्वजनिक स्थान पर साफ-सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को जानते हुए उनके मनोबल को भी बढ़ाया| इसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को उनकी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया|
चाय की चुस्की लेते हुए मुख्यमंत्री की काशीपुर के कुछ पर्यटकों और उनके बच्चों से मुलाकात हुई, इसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से नैनीताल शहर के पर्यटन क्षेत्र के बारे में बातचीत की और स्वयं पर्यटकों के चाय और नाश्ते का पैसा दिया|
