महाभारत पर फिल्म बनाने जा रहे विवेक अग्निहोत्री, पढ़े पूरी खबर

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई| जिसके चलते अब फिल्ममेकर से फैंस समेत क्रिटिक्स दोनों की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई है, हालांकि विवेक की आखिरी रिलीज फिल्म ‘द वैक्सीर वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल साबित हुई|


इसी कड़ी में फिल्ममेकर जल्द अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करने वाले हैं| जिसकी कहानी एस एल भैरप्पा की किताब ‘पर्व’ पर आधारित होगी|
‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब ‘पर्व’ बनाने जा रहे है| यह कहानी एस एल भैरप्पा की किताब पर्व से ली गई है|
मिली जानकारी के मुताबिक, यह तीन भाग वाली बड़ी फ्रेंचाइजी होगी| निर्देशक आज बेंगलुरु में फिल्म की घोषणा करने वाले हैं|


विवेक अग्निहोत्री की पर्व इसी नाम की किताब पर आधारित होगी| जिसे एस एल भैरप्पा ने कन्नड़ भाषा में लिखा है| यह संस्कृत महाकाव्य ‘महाभारत’ का पुनर्कथन है, जिसे प्रमुख पात्रों के व्यक्तिगत प्रतिबिंबो के माध्यम से वर्णित किया गया है| उपन्यास को आधुनिक क्लासिक के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया है|