
पिछली बार की तुलना में इस बार ठंड ने काफी जल्द ही दस्तक दे दी है। देश में सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे आ रहा है सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगती है और ऐसे में ठंड के मौसम से बचाव के लिए लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। सर्दियों में लोग अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव भी करते हैं और ऐसे में अपनी खानपान का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी हो जाता है। बीमारियों से बचने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इन सर्दियों में कुछ फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए।
जैसे सेब जो सेहत के लिए एक वरदान है जिसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है और इसके अलावा इसमें फाइबर पैटर्न और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। इसके अलावा संतरे का सेवन भी करना चाहिए इसमें विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम के अलावा कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं तथा सर्दियों में अमरूद आसानी से मिलता है जिससे सेहत बनती है और पाचन संबंधी समस्या से परेशान होने पर अमरुद को डाइट में शामिल करना आवश्यक है तथा अंगूर भी फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन को बढ़ावा देते हैं इसके अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैंगनीज ,फाइबर से भरपूर आलूबुखारा भी ठंड में खाना चाहिए यह बीपी कंट्रोल करने में मददगार भी होता है।

