नई दिल्ली:- कनाडा ने भारत के इन बड़े शहरों के लिए स्थगित की वीजा सेवा….. अपने नागरिकों के लिए जारी करी यह एडवाइजरी

इन दिनों भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर कूटनीतिक विवाद चल रहा है और भारत के दबाव पर कनाडा ने अपने उच्चायोग से राजनयिकों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

Advertisements

कनाडा की सरकार की तरफ से बीते शुक्रवार को कहा गया है कि उसने भारत स्थित उच्चायोग से 41 राजनयिक हटा दिए हैं और साथ में यह भी कहा कि उच्चायोग ने बेंगलुरु ,चंडीगढ़ और मुंबई स्थित केंद्रों में वीजा सेवा स्थगित कर दी है।

भारत में वीजा देने का काम नई दिल्ली स्थित उच्चायोग में होगा और इस दौरान कनाडा जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

इसके साथ ही कनाडाई उच्च आयोग ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों से कहा है कि चंडीगढ़, बेंगलुरु और मुंबई की यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरते क्योंकि इन शहरों में कनाडा के राजनयिक उनकी मदद के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।